Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore MP News : इंदौर : ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ आरोपी 15...

MP News : इंदौर : ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ आरोपी 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल 

0
190

MP News : इंदौर। ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी अकील शेख को गिरफ्तार करने के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब उसे जिला जेल, आजाद नगर में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब दोनों खिलाड़ी होटल से कैफे की ओर जा रही थीं। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया था।

MP News : एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामले में सुरक्षा प्रोटोकॉल की कमी को लेकर भी जांच जारी है। सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच पहले एक संयुक्त बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था तय की गई थी, लेकिन अब यह जांच की जा रही है कि कहां चूक हुई। अधिकारी वरिष्ठ स्तर पर इस मामले के सभी पहलुओं की समीक्षा कर रहे हैं।

MP Newsपुलिस का कहना है कि खिलाड़ियों के बिना सूचना बाहर जाने के मुद्दे पर भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई लापरवाही न हो।

Share The News
Previous articleTikamgarh News : मामूली कहासुनी पर भिड़े यात्री, लात-घूंसे चले; अधिकारी बने रहे तमाशबीन…
Next articleJabalpur News : दो बच्चों की मौत पर कांग्रेस का धरना…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here