Balrampur News : बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी – एएसआई नंदराम और आरक्षक सुरेंद्र – शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी के ठीक सामने उनकी जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा घटनाक्रम ग्रामीणों द्वारा मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Balrampur News : जानकारी के अनुसार, एएसआई नंदराम का महीने भर पहले जशपुर जिले में स्थानांतरण हो चुका था, और घटना के बाद उन्हें रिलीव कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Balrampur News : यह घटना छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है। सवाल उठता है कि अगर पुलिसकर्मी चौकी के सामने सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा।









