CG NEWS :सारंगढ़-बिलाईगढ़। नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता जय बानी ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए जमकर हंगामा किया। संपत्ति कर निर्धारण समिति (PIAC) की बैठक से जुड़ी फाइल नहीं दिखाए जाने से नाराज नेता सीधे दफ्तर में घुसा और कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद गुस्से में कुर्सियां-टेबल पलट दीं और आलमारी से जरूरी फाइलें निकालकर फेंक दीं।
CG NEWS :जानकारी के मुताबिक, जय बानी ने नगर पालिका की एक जमीन को तीन साल की लीज पर लिया था, जिसकी अवधि 2024 में समाप्त हो चुकी है। पालिका प्रशासन ने लीज रिन्यू नहीं की और स्ट्रक्चर को हटाने का आदेश जारी किया। इसी बात से नाराज होकर नेता ने दफ्तर में उत्पात मचाया।
CG NEWS :प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फेंकी गई फाइलें बेहद संवेदनशील थीं और इससे कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। सबसे हैरानी की बात ये रही कि घटना के बाद भी कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही तत्काल कोई सख्त कार्रवाई की गई।
CG NEWS :स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों ने प्रशासन की चुप्पी पर नाराजगी जाहिर करते हुए दोषी नेता पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।











