Bihar Elections 2025 : पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार की मौजूदा एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा और राज्य की जनता के लिए बड़े चुनावी वादों का ऐलान किया। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है।
Bihar Elections 2025 : संविदाकर्मियों को स्थायी करने का वादा: तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो प्रदेश में कार्यरत सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण झेल रहे संविदाकर्मियों को एक साथ सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा।
READ MORE : Govardhan Puja 2025 : आज दो शुभ योगों में करें श्रीकृष्ण की आराधना, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
जीविका दीदियों के लिए बड़े वादे: जीविका दीदियों के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए, तेजस्वी यादव ने उनके लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं:
- स्थायी दर्जा और वेतन वृद्धि: सभी ‘जीविका सीएम (कम्युनिटी मोबिलाइज़र) दीदियों’ को स्थायी किया जाएगा और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। उनका वेतन बढ़ाकर 30,000 रुपए प्रति माह किया जाएगा।
- ऋण माफी और ब्याज मुक्त ऋण: सरकार बनने पर जीविका दीदियों द्वारा लिए गए ऋण पर ब्याज माफ किया जाएगा, और अगले दो वर्षों तक उन्हें ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
- अन्य लाभ: सभी दीदियों को 2,000 रुपए का अतिरिक्त भत्ता और 5 लाख रुपए का बीमा मिलेगा।
‘आर्थिक न्याय’ पर जोर: आरजेडी नेता ने कहा कि अब बिहार को ‘आर्थिक न्याय’ की जरूरत है। उन्होंने पहले घोषित BETI (Benefit, Education, Training, Income) और MAA (मकान, अन्न, आमदनी) योजनाओं को लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई। BETI योजना का लक्ष्य बेटियों के जन्म से लेकर आय अर्जित करने तक उनका सहयोग करना है, जबकि MAA योजना का फोकस महिलाओं को आवास, भोजन और आय सुनिश्चित करने पर है।
READ MORE : Kerala News : राष्ट्रपति मुर्मू बाल-बाल बचीं : हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान धंसा हेलीपैड, बड़ा हादसा टला….
मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन वाली सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और पलायन बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार उनकी ही पहले की घोषणाओं की नकल कर जनता को गुमराह कर रही है।
महागठबंधन में कथित विवादों पर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई विवाद नहीं है और सभी सवालों का जवाब गुरुवार को मिलेगा।









