Bihar Elections 2025 : जेल से बाहर आने के लिए शरजील इमाम ने चुनी बहादुरगंज सीट, जानें पूरा गणित…

Parivesh
Bihar Elections 2025

Bihar Elections 2025 : पटना। जेएनयू के पूर्व छात्र नेता शरजील इमाम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बहादुरगंज सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में 14 दिन की अंतरिम जमानत की याचिका दायर की है, ताकि जेल से बाहर निकलकर चुनावी मैदान में उतर सकें।

READ MORE : CM Yadav Schedule Today : मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का कार्यक्रम, देखें पूरा शेड्यूल….

Bihar Elections 2025 : शरजील इमाम 5 साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ 2020 में हुए दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में आरोपी हैं। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिकाओं पर रोक लगाई थी।

शरजील बहादुरगंज सीट इसलिए चुन रहे हैं क्योंकि यह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, जहां लगभग 68% आबादी मुसलमान है। उनका दावा है कि वे अल्पसंख्यकों के मुद्दों को प्रमुखता देना चाहते हैं और इस क्षेत्र की उपेक्षा दूर करना चाहते हैं। शरजील का कहना है कि एक शिक्षित मुसलमान होने के नाते उन्हें अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करना है।

READ MORE : MP News : सांवेर के चंद्रावतीगंज में बड़ा सड़क हादसा, तीन की मौत, 30 से अधिक घायल

बहादुरगंज सीट पर पिछली बार AIMIM के मो. अंजार नईमी ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर 15 बार मुस्लिम उम्मीदवार जीत चुके हैं, जबकि हिंदू उम्मीदवार केवल 3 बार विजयी रहे हैं।

शरजील इमाम की चुनावी दावेदारी अब अदालत के फैसले पर निर्भर है, और यदि उन्हें जमानत मिलती है, तो वे सीधे चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *