Apple Phone : क्या Apple बनेगा दुनिया की पहली 4 ट्रिलियन डॉलर कंपनी? iPhone 17 की जबरदस्त डिमांड ने बढ़ाई हलचल

Sanjay Sahu
Apple Phone

Apple Phone : नई दिल्ली: टेक दिग्गज Apple ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े के करीब पहुंच गया है। सोमवार को इसके शेयर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए। Apple के स्टॉक में 4.2% की उछाल दर्ज की गई, जिससे इसका शेयर प्राइस बढ़कर 262.9 डॉलर हो गया और कुल मार्केट वैल्यू 3.9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

Apple Phone : इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण iPhone 17 सीरीज की जबरदस्त मांग मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 की शुरुआती बिक्री पिछले मॉडल की तुलना में काफी बेहतर रही है। काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च के बाद से ही इस सीरीज की सेल रिकॉर्ड तोड़ रही है, जिससे Apple के शेयरों को बड़ा बूस्ट मिला है।

 

READ MORE: Burhanpur News: बुरहानपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा—वीर जवानों का बलिदान देश की अमर गाथा है

Apple Phone : Apple ने iPhone 17 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया था। इस बार कंपनी ने कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले में बड़े अपग्रेड किए हैं। iPhone 17 में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और A19 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 48MP + 48MP का डुअल रियर कैमरा और 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं iPhone 17 Pro मॉडल में A19 Pro चिपसेट और 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Apple Phone : कंपनी ने इस सीरीज के साथ अपना सबसे पतला स्मार्टफोन iPhone Air भी पेश किया है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि मौजूदा रफ्तार से अगर शेयरों में तेजी बनी रही तो Apple जल्द ही 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन जाएगी। कंपनी अपने तिमाही नतीजे 30 अक्टूबर को जारी करने वाली है, जिन पर निवेशकों की नजरें टिकी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *