Saturday, August 15, 2026
Home National दिल्ली में पहली बार हीलियम गैस से आत्महत्या का मामला : अकेलेपन...

दिल्ली में पहली बार हीलियम गैस से आत्महत्या का मामला : अकेलेपन से जूझ रहे 25 वर्षीय CA धीरज कंसल ने फेसबुक पर छोड़ा इमोशनल नोट

0
139

हीलियम गैस से आत्महत्या : दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बाराखंबा थाना क्षेत्र में आत्महत्या का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 25 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरज कंसल ने हीलियम गैस का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली। यह दिल्ली में इस तरह की आत्महत्या का पहला मामला बताया जा रहा है।

Read More : MP CRIME : ड्रग माफिया पर बुलडोजर एक्शन, महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, हथियार और रेप-अपहरण के केस में खुलासे

धीरज मूल रूप से हरियाणा के करनाल का रहने वाला था और गुड़गांव की एक निजी कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत था। उसका बचपन दिल्ली के मंगोलपुरी में बीता था। बताया गया कि धीरज के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। वह न तो किसी भाई-बहन के साथ रहता था और न ही किसी रिश्तेदार के साथ — यानी पूरी तरह अकेला था।

फेसबुक पर लिखा इमोशनल सुसाइड नोट

आत्महत्या से ठीक पहले धीरज ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक मार्मिक सुसाइड नोट शेयर किया। उसमें लिखा था:

“मेरे लिए मौत जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। कृपया मेरी मौत पर दुखी न हों। आत्महत्या करना बुरा नहीं है, क्योंकि मुझ पर किसी की जिम्मेदारी नहीं है।”

उसने अपने सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया और कहा कि यह उसकी अपनी इच्छा से उठाया गया कदम है।

इंडिया मार्ट से खरीदी हीलियम गैस

पुलिस जांच में सामने आया कि धीरज ने इंडिया मार्ट वेबसाइट के जरिए हीलियम गैस सिलेंडर ऑर्डर किया था। उसने गाजियाबाद से गैस मंगवाने के लिए ₹3500 का भुगतान किया और इसकी होम डिलीवरी ली। पुलिस को उसके पास से ऑनलाइन पेमेंट स्लिप भी मिली है।

READ MORE : Chhattisgarh PSC Recruitment 2021 : हाईकोर्ट का बड़ा आदेश – जिन पर चार्जशीट नहीं, उन्हें 60 दिन में नियुक्त किया जाए

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या वह किसी मानसिक तनाव, डिप्रेशन या किसी साइबर प्लेटफ़ॉर्म के प्रभाव में था।

यह मामला एक बार फिर से मानसिक स्वास्थ्य और अकेलेपन के मुद्दों को गंभीरता से उठाने का संकेत देता है, खासकर युवा पेशेवरों के बीच।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here