Wednesday, September 2, 2026
Home Business Petrol-Diesel Price Today: सुबह 6 बजे बदले पेट्रोल-डीजल के रेट, टंकी भरवाने...

Petrol-Diesel Price Today: सुबह 6 बजे बदले पेट्रोल-डीजल के रेट, टंकी भरवाने से पहले जानें आपके शहर की नई कीमतें

Petrol-Diesel Price Today
Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today: नई दिल्ली: अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें। हर दिन सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी करती हैं। 21 अक्टूबर को कई शहरों में ईंधन की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला है कहीं पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है, तो कहीं मामूली बढ़ोतरी हुई है।

 

READ MORE: Punjab NEWS : पूर्व DGP पर बेटे की हत्या का मामला, परिवार में साजिश और अवैध संबंधों के गंभीर आरोप, ससुर और बहू का अफेयर?

 

Petrol-Diesel Price Today: देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं:

दिल्ली – पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
मुंबई – पेट्रोल ₹103.50 प्रति लीटर, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
कोलकाता – पेट्रोल ₹105.41 प्रति लीटर, डीजल ₹91.02 प्रति लीटर
चेन्नई – पेट्रोल ₹100.91 प्रति लीटर, डीजल ₹92.49 प्रति लीटर

Petrol-Diesel Price Today: देश के बड़े शहरों में आज खास बदलाव नहीं है, लेकिन छोटे शहरों में कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं, इसलिए टंकी भरवाने से पहले दरें जरूर चेक करें। पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना बदलने के पीछे कई कारण होते हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, रुपया-डॉलर विनिमय दर, ग्लोबल डिमांड-सप्लाई, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, राज्य सरकारों का वैट और पेट्रोल पंप डीलरों का मार्जिन शामिल हैं। इन सभी कारकों के आधार पर हर शहर में रिटेल प्राइस तय किया जाता है।

Petrol-Diesel Price Today: अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए कई आसान तरीके हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की वेबसाइट्स पर रोजाना अपडेटेड रेट्स देखे जा सकते हैं।

Petrol-Diesel Price Today: इसके अलावा एसएमएस से भी कीमतें पता की जा सकती हैं —

IOCL ग्राहक: RSP <पेट्रोल पंप कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें
BPCL ग्राहक: RSP <पेट्रोल पंप कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें
HPCL ग्राहक: HPPRICE <पेट्रोल पंप कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजें

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here