Monday, May 18, 2026
31.7 C
Raipur

IND vs SA 3rd ODI : ‘डू ऑर डाई’ मुकाबला! भारत-साउथ अफ्रीका का फाइनल वनडे आज, कोहली की हैट्रिक सेंचुरी पर टिकी निगाहें

विशाखापट्टनम : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रही है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में अब से कुछ देर में यानी दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में यह मैच विजेता तय करेगा।

भारत ने टॉस जीता

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान के.एल. राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि पिच शुरुआत में गेंदबाजों को मदद दे सकती है, इसलिए टीम दक्षिण अफ्रीका को पहले कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी।साउथ अफ्रीका अब पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखने की चुनौती का सामना करेगी।

कोहली की दूसरी हैट्रिक का मौका
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए यह मुकाबला बेहद खास हो सकता है। कोहली लगातार दो मैचों—रांची और रायपुर—में शतक जड़ चुके हैं। अगर वे आज भी सेंचुरी बनाते हैं, तो वे वनडे में दूसरी बार शतकों की हैट्रिक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक यह अनोखा कारनामा सिर्फ बाबर आजम कर सके हैं।

कोहली के आंकड़े भी इस उपलब्धि को मजबूत आधार देते हैं। वे विशाखापट्टनम में 97.83 के औसत से बल्लेबाजी करते हैं। यहां खेले 7 मैचों में उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 585 रन बनाए हैं।

Read More : Indore Airport : इंदौर एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क को लेकर युवक-युवती का हंगामा, नशे में धुत होने की आशंका

टीम इंडिया के सामने 9वीं सीरीज जीतने की चुनौती
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 60 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 28 भारत और 31 दक्षिण अफ्रीका जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। सीरीज रिकॉर्ड की बात करें तो 15 सीरीज में से भारत ने 8 और अफ्रीका ने 6 जीती हैं, जबकि 2005 की एक सीरीज ड्रॉ रही थी।

टीम इंडिया के पास लगातार 9वीं वनडे सीरीज जीत दर्ज करने का मौका है, वहीं साउथ अफ्रीका की नजर 10 साल बाद भारत से वनडे सीरीज छीनने पर है।

Read More : Cheetah Attack : कूनो नेशनल पार्क से निकले चीते पहुंचे ग्वालियर, किया गाय के बछड़े शिकार, दहशत में लोग

विशाखापट्टनम में भारत का दबदबा, अफ्रीका पहली बार खेलेगी वनडे
इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक खेले गए 10 वनडे में से 7 में जीत हासिल की है, जबकि 2 हार मिली और एक मैच टाई रहा। साउथ अफ्रीका यहां अपना पहला वनडे खेलेगी। दिलचस्प बात यह है कि अफ्रीका यहां 2019 का टेस्ट और 2022 का T20—दोनों हार चुकी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।

साउथ अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), डी कॉक (विकेटकीपर), मार्करम, रिकेल्टन, ब्रीट्जके, ब्रेविस, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कोर्बिन बॉश, नंद्रे बर्गर।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में गूंजा “हर-हर महादेव”, ब्रह्म मुहूर्त में हुई दिव्य भस्म आरती

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories