Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Airport : इंदौर एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क को लेकर युवक-युवती का...

Indore Airport : इंदौर एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क को लेकर युवक-युवती का हंगामा, नशे में धुत होने की आशंका

CG News
CG News

Indore Airport : इंदौर। शहर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर देर रात पार्किंग शुल्क को लेकर एक युवक और युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। 65 रुपए की पार्किंग फीस मांगने पर दोनों पार्किंग कर्मियों से भिड़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

Indore Airport : बताया जा रहा है कि युवक-युवती ने कार में बैठकर शराब पी थी और नशे की हालत में एयरपोर्ट से निकलते समय शुल्क देने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों ने गाली-गलौज करते हुए खुद को सेना (आर्मी) से जुड़ा बताकर धमकियां भी दीं।

Indore Airport : हंगामा बढ़ता देख पार्किंग शुल्क के कर्मचारी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के बीच यह विवाद काफी देर तक चलता रहा। एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here