Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा: पटाखा खरीदकर लौट रहे दो भाइयों...

CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा: पटाखा खरीदकर लौट रहे दो भाइयों समेत तीन युवक गंभीर घायल

CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : बिलासपुर: रतनपुर-कोटा मार्ग पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रतनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सिम्स रेफर कर दिया गया।

CG ACCIDENT : जानकारी के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र के भैंसाझार निवासी युवराज सिंह अपने छोटे भाई आशू सिंह के साथ सोमवार की शाम रतनपुर पटाखा खरीदने गया था। खरीदारी के बाद दोनों भाई करीब सात बजे मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। रास्ते में काल्हामार और मेंड्रापारा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

 

READ MORE: ujjain News :महाकाल की भस्म आरती में श्रद्धालु की मौत: आखिरी स्टेटस बना ‘मौत का आभास’

 

CG ACCIDENT : टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी एएसपी अर्चना झा और रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह को दी गई। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें सिम्स रेफर किया गया।

CG ACCIDENT : पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बाइकों की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण आमने-सामने की यह दुर्घटना हुई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here