Tuesday, September 22, 2026
Home National IAS Arrested: IAS गिरफ्तार, शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, एसीबी की कार्रवाई...

IAS Arrested: IAS गिरफ्तार, शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, एसीबी की कार्रवाई से खलबली, पढ़िए क्या था मामला

IAS Arrested
IAS Arrested

IAS Arrested: रांची: झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को शराब घोटाले में कथित भूमिका के चलते एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वे पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे राज्य के उत्पाद विभाग में सचिव रह चुके हैं।

IAS Arrested: यह मामला 2022 में लागू की गई झारखंड की नई शराब नीति से जुड़ा है। आरोप है कि इस नीति में कुछ ऐसे बदलाव किए गए, जिनसे छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिंडिकेट को फायदा पहुंचा। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारी और व्यापारी मिलकर झारखंड में शराब की आपूर्ति, कर्मचारियों की नियुक्ति और होलोग्राम सिस्टम के ठेके हासिल करने में सफल रहे। इस पूरी प्रक्रिया से झारखंड सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ और अवैध तरीके से कमाई की गई।

READ MORE: Cyber Crime : अब साइबर ठगों की कमाई का जरिया, सोशल मीडिया….यूट्यूबर्स इन्फ्लुएंसर….

IAS Arrested: इस घोटाले में छत्तीसगढ़ की एसीबी ने एफआईआर दर्ज की, जिसमें विनय चौबे समेत कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की और कई ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए। अब छत्तीसगढ़ की एसीबी ने झारखंड सरकार से विनय चौबे और गजेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है।

READ MORE: MP NEWS : गुंडे-बदमाश समझ लें, हम जाग रहे हैं, थाना प्रभारी की सख्त कार्रवाई, बदमाशों को दिया सख्त संदेश

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here