Home Chhattisgarh CG News : साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: तुमडीबोड़ क्षेत्र में चोरी के आरोपी गिरफ्तार

CG News : साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: तुमडीबोड़ क्षेत्र में चोरी के आरोपी गिरफ्तार

0
CG News : साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: तुमडीबोड़ क्षेत्र में चोरी के आरोपी गिरफ्तार

CG News : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव, और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में, चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल एवं साइबर सेल टीम ने तुमडीबोड़ क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

3 जुलाई 2025 की रात लगभग 11:30 बजे चंद्रसेन साहू के मकान में चोरी हुई थी, जिसमें चांदी का एक जोड़ी पायल, सोने का एक जोड़ी खिनवा, एक रेडमी मोबाइल और 20,000 रुपये नगद चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 313/25 के तहत धारा 305, 331(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमित सिंह जाठ (24 वर्ष) निवासी अटल आवास पेंड्री और देवेंद्र सोरी (20 वर्ष) निवासी संजय नगर लखोली को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की गई चांदी का पायल और सोने का खिनवा खैरागढ़ के मानसी ज्वेलर्स में बेचने की बात भी कबूल की। इसके अलावा, आरोपी अमित सिंह जाठ के पास से चोरी की हुई स्कूटी भी जब्त की गई।

दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दुर्ग और डोगरगढ़ क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातें अंजाम दी हैं। साथ ही, कुछ दिन पहले ग्राम सिघोला रोड के पास कपड़े की दुकान से भी चोरी की गई थी। संबंधित मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 336/25 के तहत धारा 131(4), 305(ए) में मामला दर्ज है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, और मामले की जांच जारी है। इस सफलता में चौकी प्रभारी दिलीप पटेल, साइबर सेल अधिकारी नरेश बंजारे, चुन्नी लाल साहू, लोकनाथ वर्मा, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख, अमित सोनी, शरद वर्मा, जीवन ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here