Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh CG News : नेशनल हाईवे 30 पर हुआ हादसा, टिप्पर का आगे...

CG News : नेशनल हाईवे 30 पर हुआ हादसा, टिप्पर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, 45 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

CG News : फरसगांव। नगर के नेशनल हाईवे 30, बड़ेडोंगर चौक के पास रविवार शाम करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक को बचाने के चक्कर में एक टिप्पर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके पीछे आ रही दूसरी टिप्पर उसमें टकरा गई। इस टक्कर में पीछे वाले टिप्पर का चालक वाहन में फंसा हुआ था।

CG News : सूचना मिलने पर फरसगांव थाना प्रभारी विकासचंद राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे चालक को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बनी और बड़ी संख्या में लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन पीछे वाले टिप्पर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here