Thursday, May 28, 2026
37.1 C
Raipur

CG NEWS: धनतेरस पर रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी: राज्य में 2000 करोड़ का कारोबार, रायपुर में 4 हजार कारों की बिक्री, प्रदेशभर में 10 हजार से ज्यादा

CG NEWS: रायपुर: राजधानी समेत पूरे राज्य के बाजारों में इस बार जीएसटी दरों में कमी का असर साफ देखने को मिला। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद से देर रात तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। गोलबाजार, मालवीय रोड, सदरबाजार, एमजी रोड, पंडरी, कटोरातालाब, लाखेनगर और पुरानी बस्ती जैसे इलाकों में बाजार पूरे दिन रौनक से भरे रहे।

READ MORE : बड़ा रेल हादसा : केके रेल लाइन पर लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी डिरेल…

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और कैट के अनुसार, इस बार धनतेरस पर राज्य में 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा बिक्री ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में हुई। जीएसटी दरें कम होने से इन तीनों क्षेत्रों में कीमतों में कमी आई, जिसका लाभ उपभोक्ताओं ने उठाया।

CG NEWS: रायपुर में अकेले धनतेरस के दिन 4 हजार से ज्यादा कारें बिकीं। कई लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी थी और शो-रूम से देर रात तक वाहन डिलीवरी लेते रहे।

 

CG NEWS: राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी के अनुसार, राज्यभर में 10 हजार से अधिक कारें और करीब 50 हजार दोपहिया वाहन बेचे गए। इनमें रायपुर का सबसे बड़ा योगदान रहा, जहां 4 हजार से ज्यादा कारों की बिक्री दर्ज हुई। जीएसटी में कमी के साथ-साथ कंपनियों के ऑफरों ने भी बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

CG NEWS: पंडरी थोक कपड़ा बाजार में दिवाली की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ रही। नए कपड़े खरीदने के लिए शहर के अलावा अन्य जिलों और राज्यों से भी लोग पहुंचे। भीड़ और गाड़ियों की अधिकता के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories