Bihar Elections : बिहार चुनाव से पहले इंदौर में बड़ी कार्रवाई, ट्रॉली बैग में 71 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…

Parivesh
Bihar Elections

Bihar Elections : इंदौर, मध्य प्रदेश। इंदौर पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने ट्रॉली बैग में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरकर बिहार ले जाने की फिराक में था।

READ MORE : PHED Chemist Recruitment : आवेदन का अंतिम मौका 22 अक्टूबर, व्यापमं 21 दिसंबर को लेगा परीक्षा; 23 से 25 तक त्रुटि सुधार…

Bihar Elections : ट्रॉली बैग में मिली 71 बोतलें:

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से एक ट्रॉली बैग बरामद किया गया, जिसमें 71 बोतल अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। यह शराब बिहार भेजी जानी थी, जहां विधानसभा चुनाव के चलते अवैध शराब की मांग बढ़ जाती है।

READ MORE : Bihar Assembly Elections : बिहार में नामांकन का कल आखिरी दिन : INDIA गठबंधन की ‘एकता’ संकट में; JMM ने छोड़ा साथ, 8 सीटों पर RJD बनाम कांग्रेस…

फिलहाल, इंदौर पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी रैकेट के अन्य सदस्यों और इसके पीछे के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में किसे पहुंचाई जानी थी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *