CG News : गैंदाटोला में सट्टा मामले में पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

राजनांदगांव| छुरिया में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव अभिषेक शांडिल्य की गठित विशेष टीम ने गैंदाटोला में सट्टे पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मुख्य आरोपी नरेन्द्र मानिकपुरी को उसके घर से सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

आरोपी नरेन्द्र मानिकपुरी (34 वर्ष) को जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की रेड कार्यवाही में अपराध क्रमांक 0/2025 धारा-6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत दर्ज कर गैर जमानतीय मानते हुए गिरफ्तार किया गया।

Read More : MP News : सराफा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता, 35 लाख रुपए मूल्य का चोरी और ठगी का सामान बरामद

इस कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से कुल 1620 रुपए, 4 सट्टा पट्टियाँ, 2 डाट पेन (1 नीला, 1 लाल), 1 रीयलमी मोबाइल, और 2 डायरी (एक पुरानी, एक नई) बरामद की गई।

Read More : Rewa : ऑटो चालक ने 9 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, एसपी के दखल के बाद मामला दर्ज; आरोपी हिरासत में

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस कार्रवाई में गैंदाटोला थाना के अलावा राजनांदगांव और मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के विशेष अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में सट्टे और अवैध खेल पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *