C.G News : हमर राज पार्टी नेता की कार आगकांड में सरपंच ममता डडसेना और श्यामू यादव गिरफ्तार

0
121
balod
हमर राज पार्टी नेता की कार में आग लगाने वाली गैंग बेनकाब

बालोद : हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार में आग लगाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने केस की गहराई से जांच करते हुए अंगारी की सरपंच ममता डडसेना और दुर्ग निवासी श्यामू यादव उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब सरपंच और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पूरी साज़िश की कड़ी एक—एक कर मिलती जा रही है।

1 दिसंबर को हुई थी घटना
घटना 1 दिसंबर की है, जब बूढ़ा पारा वार्ड नंबर 20 में रहने वाले हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू की घर के पास खड़ी कार को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया था।देवेंद्र साहू की शिकायत पर बालोद थाने में अपराध क्रमांक 527/2025, धारा 326(जी), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Read More : Indore News: पिता की जगह बेटे को 30 घंटे हथकड़ी में रखने पर टीआई हाईकोर्ट में पेश, पुलिस कमिश्नर बोले—कोर्ट के आदेश अनुसार होगी कार्रवाई

पांच आरोपियों से पूछताछ में खुली बड़ी साज़िश
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू, अभिषेक चौरे और मोहम्मद फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ—जेल में बंद रहने के दौरान मोहम्मद फैजान की मुलाकात अंगारी सरपंच के पति अश्वनी डडसेना से हुई। इस दौरान अश्वनी ने फैजान के सामने देवेंद्र साहू से चल रहे जमीन विवाद का मुद्दा रखा और उसे नुकसान पहुंचाने की बात कही।इसी बातचीत के आधार पर कार में आग लगाने की साज़िश का सूत्र तैयार हुआ, जिसमें आगे चलकर अन्य आरोपी भी शामिल किए गए।

Read More : Indore News : प्रतिमा बागरी के भाई पर मादक पदार्थ मामला: कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

‘सुपारी देकर कार जलाने की योजना’—जांच में आया सामने
जांच में पता चला कि आरोपी फैजान को इस वारदात के लिए पैसा देने का आश्वासन दिया गया था। पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ धमकाने तक सीमित नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी आपराधिक योजना थी।इसी साज़िश में सरपंच ममता डडसेना और सह-आरोपी श्यामू यादव की भूमिका स्पष्ट होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा—अन्य लोगों की भूमिका भी जांच में
बालोद पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here