Singrauli News : परिवहन विभाग का रातभर चला वाहन चेकिंग अभियान, अवैध ओवरलोड गाड़ियां जब्त

0
101

संतोष कुशवाहा/सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक के आदेश और आरटीओ विक्रम सिंह राठौड़ के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा बीती रात जिले में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चेक पॉइंट प्रभारी और उनकी टीम ने अवैध ओवरलोड राखड़ का परिवहन करने वाले कई मालवाहक वाहनों को चिन्हित कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान वाहन क्रमांक UP 65 GT 9350 को विन्ध्यनगर से तेलगवा–शक्तिनगर मार्ग पर बिना परमिट, बिना फिटनेस और ओवरलोड अवैध परिवहन करने पर जप्त किया गया। यह वाहन अन्य प्रदेश से बिना टैक्स जमा किए राखड़ का परिवहन कर रहा था।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस दौरान आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया। आरटीओ विक्रम सिंह राठौड़ ने अपील की कि वाहन चालक यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं।

Read More : Tikamgarh : चाचा-चाची ने सगी भतीजियों और भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा, भतीजे का सर फटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अभियान का उद्देश्य

  1. आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना।

  2. सड़क हादसों और दुर्घटनाओं में कमी लाना।

  3. सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देना।

  4. युवाओं, विद्यार्थियों, महिला समूहों और आम जनता को परिवहन नियमों के प्रति सतर्क करना।

Read More : IND vs AUS : टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी में अब अपोलो टायर्स का लोगो, पर्थ में हुआ फोटोशूट

परिवहन विभाग के अनुसार, मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह नियमों के दायरे में रहकर वाहन चलाए और सड़क सुरक्षा का ध्यान रखे।

अभियान के दौरान नियम विरुद्ध चल रही यात्री बसों, टैक्सियों, ऑटो और मालवाहक गाड़ियों पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन चालानी कार्रवाई की गई। आरटीओ विक्रम सिंह राठौड़ और चेकपॉइंट प्रभारी ने संयुक्त रूप से कहा कि भविष्य में भी ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और यह अभियान आगामी आदेश तक निरंतर जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here