Cyber Fraud : पेंशन के बहाने जालसाजों ने रिटायर्ड DCP को लगाई चपत…

भोपाल। Cyber Fraud : राजधानी भोपाल में एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाजों ने पेंशन का झांसा देकर रिटायर्ड DCP को निशाना बना लिया।

मिनाल रेसीडेंसी निवासी एल. विश्ववेरेया, जो डीसीपी पद से रिटायर हो चुके हैं, ने सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, एक अनजान नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें पेंशन मिलने के लिए एक लिंक दिया गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से 45 हजार रुपये की कटौती का मैसेज आया।

शिकायत मिलते ही सायबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राशि पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लिंक व नंबर की तकनीकी जांच की जा रही है।

राजधानी में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों के बीच यह मामला एक चेतावनी है कि कोई भी लिंक क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूरी है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories