Monday, September 21, 2026
Home Chhattisgarh Tilda-Nevra : मुख्यमंत्री के दामाद और छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक टी....

Tilda-Nevra : मुख्यमंत्री के दामाद और छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक टी. एस. सिंह कंवर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Tilda-Nevra
Tilda-Nevra

Tilda-Nevra : अजय नेताम / तिल्दा-नेवरा — छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के दामाद एवं छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक टी. एस. सिंह कंवर का जन्मदिन सासाहोली तिल्दा रेस्ट हाउस में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Tilda-Nevra : कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। टी. एस. सिंह कंवर ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और प्रेम ही उनकी असली पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के विकास और प्रदेश की प्रगति के लिए समर्पित रहेंगे।

Tilda-Nevra : कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत, जिला सचिव चंद्रशेखर यदु, जिला मीडिया प्रभारी अजय नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष हरि मारकंडेय, महासचिव सौरभ यादव, सदस्य गोवर्धन साहू सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here