Jabalpur News : पेन्टीकॉस्टल चर्च में धर्मांतरण के संदेह में पहुंचा अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल…

Parivesh
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। खमरिया अंतर्गत पेन्टीकॉस्टल चर्च चल रहे सम्मेलन में धर्मांतरण की आशंका के चलते मंगलवार की रात अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल वहां जा पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें कार्यक्रम स्थल में घुसने नहीं दिया। कुछ देर चली गहमा-गहमी के बाद आयोजक सामने आए और उन्हें स्पष्ट किया कि सम्मेलन में केवल मसीही समुदाय के ही लोग हैं।

READ MORE : Bihar elections : जेडीयू की पहली लिस्ट जारी: 57 उम्मीदवारों के नाम, अनंत सिंह को भी मिला टिकट — चिराग पासवान के दावे वाली 4 सीटों पर भी उम्मीदवार

Jabalpur News : उन्होंने ने धर्मांतरण की बात को कोरी अफवाह बताया। उनका कहना था कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है।आयोजकों के आश्वासन के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता लौट गए।अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रांतीय अध्यक्ष प्रीति धंधारिया ने कहा कि आयोजकों से कहा गया है कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के धर्मांतरण न हो, अन्यथा पुनः विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

READ MORE : Rewa News : कबाड़ी मोहल्ले में सिविल लाइंस पुलिस की दबिश, प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार…

दरअसल,खमरिया के पेन्टीकॉस्टल चर्च में 14 से 19 अक्टूबर तक 72 वां वार्षिक मसीही सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग पहुंचे हैं। इस आयोजन को लेकर गत दिवस अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रांतीय अध्यक्ष प्रीति धंधारिया के नेतृत्व में रांझी सीएसपी को सौपा ज्ञापन कर सम्मेलन में धर्मांतरण कराए जाने आशंका जताई थी। वहीं मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पहुंच विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हेमंत तिवारी, मीरा पाल, आशीष मिश्रा, भरत चौधरी, टीटू यादव, दिनेश सोनी, अंकित, शुभम यादव, नीतू रैकवार आदि उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *