Bihar elections : NDA में महासंग्राम : बिहार चुनाव से पहले NDA में बवाल, मांझी ने चिराग की सीटों पर खोला मोर्चा

VIKASH KHALKHO

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सीट वितरण से नाराज होकर चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के खिलाफ दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है।

मांझी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी बोधगया और मखदुमपुर सीटों से अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी, जबकि सीट बंटवारे के तहत ये दोनों सीटें चिराग पासवान की पार्टी को दी गई थीं। विवाद की सबसे बड़ी वजह मखदुमपुर सीट मानी जा रही है, जो पहले मांझी की पारंपरिक सीट रही है।

Read More ; Tikamgarh : शिवधाम कुंडेश्वर मंदिर में श्रद्धालु की जेब से रुपये चोरी

सूत्रों के मुताबिक, एनडीए में पिछले कई दिनों से सीटों पर मंथन जारी था, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इसी बीच बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए, जिससे सहयोगी दलों के बीच असंतोष और गहराने लगा।

एनडीए के अंदर सीटों के बंटवारे में बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें, जबकि बाकी 41 सीटें अन्य सहयोगियों में बांटी गईं। इनमें चिराग पासवान की एलजेपी (राम विलास) को 29 सीटें, मांझी की हम (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं।

Read More ; CG News: बड़ी खबर : 32 लाख राशन कार्ड रद्द, नवंबर से नहीं मिलेगा राशन, जानिए वजह

हालांकि, विवाद के बावजूद मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर गठबंधन के साथ बने रहने का संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि सीटों के बंटवारे से कार्यकर्ताओं में असंतोष है, लेकिन “हम बिहार को जंगलराज की ओर नहीं जाने देंगे।” मांझी ने अपने बयान में कहा — “बिहार के लिए, बिहारियत के लिए, और बिहारियों के सम्मान के लिए HAM तैयार है… जीतेगा NDA, बना रहेगा बिहार का सम्मान।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *