Tuesday, May 19, 2026
31.1 C
Raipur

Datia Breaking : गोराघाट में फर्जी मेडिकल क्लिनिक, मरीजों की जिंदगी खतरे में

दतिया। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए कलेक्टर के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन गोराघाट गांव में एक फर्जी मेडिकल क्लिनिक सक्रिय होने की जानकारी मिली है। बीना मेडिकल एजेंसी के अंदर झोलाछाप डॉक्टर बी के विश्वास के द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जब इस फर्जी क्लिनिक के दस्तावेजों के बारे में पूछा गया, तो संचालक संतोषजनक जवाब देने में विफल रहा और आवश्यक कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बावजूद क्लिनिक संचालक खुलेआम अपने काम में जुटा हुआ है और दावा कर रहा है कि उसने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर ली है, इसलिए उसे किसी कार्रवाई का डर नहीं है।

Read More : MP News : सीहोर को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार, नगर पालिकाओं में पहला स्थान हासिल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना मान्यता के चल रहे इस क्लिनिक में इलाज कराने से मरीजों की जान को खतरा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की निगरानी में यह मामला गंभीर सवाल खड़े करता है कि क्या असली और नकली मेडिकल सेवाओं के बीच फर्क किया जा रहा है।

Read More : Indore News : जनसुनवाई में बुजुर्ग महिला की गुहार, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, रेड क्रॉस से दी आर्थिक सहायता

अब यह देखना होगा कि दतिया कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग इस फर्जी क्लिनिक पर क्या कार्रवाई करते हैं और किस हद तक लोगों को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा मिलती है।

रिपोर्टर: सुरेश बघेल, दतिया (मध्यप्रदेश)

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories