Bacheli News: राष्ट्रीय सुरक्षा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, बचेली में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा

Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली: दंतेवाड़ा जिले के बचेली में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने एकजुट होकर देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्थन का संदेश दिया।

Bacheli News: तिरंगा यात्रा नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, घड़ी चौक, मार्केट, हनुमान मंदिर, किशोरी चौक होते हुए पुनः नगर पालिका कार्यालय पहुंची। यात्रा के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे हुए जोशीले नारों के साथ भारतीय सेना और राष्ट्र के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

Bacheli News: इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी, पार्षद सलीम रजा उस्मानी, हरीश शर्मा, धंसिंग नाग, विजय भोगामी, रघुनाथ, दीपक सरकार, श्रीमती बिना साहू, श्रीमती झीलकी नाग, श्रीमती विलाशीनी नाग, संजीव साव, सुनील गाइन सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी टी एम कृष्णा राव, इंजीनियर संतोष नेगी, पुलिस विभाग के जवान, स्वच्छता दीदी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Bacheli News: यह तिरंगा यात्रा न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव थी, बल्कि यह देश की सुरक्षा और अखंडता के प्रति आम नागरिकों की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बनी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories