Gwalior Crime:गैंगस्टर परमाल तोमर का भतीजा फरार, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Gwalior Crime

Gwalior Crime:भूपेन्द्र भदौरिया /ग्वालियर :ग्वालियर में गैंगस्टर परमाल सिंह तोमर के भतीजे और उसके साथियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को देख भागे बदमाशों में से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि गैंगस्टर परमार सिंह तोमर का भतीजा भागने में सफल हो गया। लेकिन पुलिस ने घायल सहित चार बदमाशों को पकड़ लिया और घायल एक बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल बदमाश पर आधा अर्जन के करीब संघीन अपराध दर्ज हैं। वहीं पुलिस अब गैंगस्टर के भतीजे और उसके एक साथी के तलाश पर जुट गई है।

Gwalior Crime:दरअसल ग्वालियर में आज हजीरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी दो दिन पहले चौड़े हनुमान के पास उपद्रव, रंगदारी और फायरिंग करने वाले गैंगस्टर परमाल तोमर का भतीजा और उसके साथी पुरानी छावनी स्थित मोतीझील इलाके में डवलप हो रही एक कॉलोनी में पुलिस से बचने के लिए मजदूरों के टपरों में छुपे हुए है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी तो बदमाश भागने लगे। पुलिस अलर्ट थी और तीन बदमाश सौरभ कडेरे और दो नाबालिग बदमाशो को धर दबोच लिया।

Gwalior Crime:जबकि एक बदमाश का पैर भागते वक्त सेफ्टी टैंक में फंसने के कारण टूट गया। इस दौरान मौका पाकर गैंगस्टर परमाल तोमर का भतीजा प्रशांत तोमर और उसका एक अन्य साथी रानू सिकरवार फरार हो गया। हम आपको बता दें कि 2 दिन पहले गैंगस्टर परमार सिंह तोमर के भतीजे प्रशांत और उसके पांच साथियों के द्वारा दो दिन पहले चौड़े हनुमान मंदिर के पास रहने वाले पंकज यादव की मारपीट कर फायरिंग की थी। इसके बाद बिरला नगर निवासी नरेन्द्र तोमर के अमित रेस्टोरेंट पहुंचे और रंगदारी मांगी थी।

Gwalior Crime:जब उसने रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी मारपीट कर वहां पर खड़ी उसकी कार की तोडफ़ोड़ कर दी थी और इस दौरान बदमाशों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके बाद से पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद फरार गैंगस्टर के भतीजे प्रशांत और उसके एक साथी रानू की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *