रीवा | पुराने कोर्ट परिसर में निगम की जमीन पर संचालित जय डेयरी को सोमवार की शाम नगर निगम ने सील करने का निर्णय लिया है। निगम प्रशासन ने डेयरी संचालक को पहले ही नोटिस जारी किया था।
जानकारी के अनुसार, डेयरी संचालक निगम अभिलेखों में दर्ज मूल लीजधारक नहीं हैं। ऐसे में आयुक्त कार्यालय ने संचालक को मूल लीजधारक या उनके वारिस के साथ उपस्थित होने का समय दिया है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवाणे ने बताया कि पुराने कोर्ट परिसर में निगम की कुछ दुकानों में से एक जय डेयरी में अवैध कब्जेदार द्वारा दुकान का संचालन किया जा रहा है, जबकि निगम अभिलेखों में लीजधारक कोई और है। निगम ने अवैध कब्जेदार को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। यदि संचालक मूल लीजधारक या उनके वारिस के साथ प्रस्तुत नहीं होते, तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read More : Jabalpur : कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद कटारिया फार्मा का लाइसेंस रद्द, कार्यालय और गोदाम सील
डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, आयुक्त नगर पालिका निगम रीवा : “हमने अवैध कब्जेदारी की पुष्टि करने के बाद नोटिस जारी किया था। यदि संचालक निर्दिष्ट समय तक प्रस्तुत नहीं होते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।”









