Jabalpur : कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद कटारिया फार्मा का लाइसेंस रद्द, कार्यालय और गोदाम सील

0
90

जबलपुर | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल में कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जबलपुर स्थित कटारिया फार्मास्युटिकल्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया और उसका कार्यालय तथा गोदाम सील कर दिया गया है।

खाद्य एवं औषधि विभाग की जांच में कंपनी पर गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। जांच के अनुसार, कटारिया फार्मास्युटिकल्स ने चेन्नई की श्रीसन फार्मा कंपनी से 660 बोतल कोल्ड्रिफ कफ सिरप मंगाई थी, जिनमें से 594 बोतलें छिंदवाड़ा में सप्लाई की गई। शेष 66 बोतलें फ्रीज में रखी गई थीं, जिनमें से 16 बोतलों के सैंपल भोपाल लैब जांच के लिए भेजे गए थे।

Read More : Collector-SP Conference : Collector-SP Conference में CM साय का कड़ा संदेश: कानून-व्यवस्था सुधारे, महासमुंद के एसपी के कामकाज पर नाराजगी

जांच टीम में छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला और बालाघाट के ड्रग एवं औषधि विभाग के अधिकारी शामिल थे। जबलपुर कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि यदि Coldrif और Nextro-DS सिरप बेचे जाने की जानकारी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Read More : Singrauli : लखजूरी नदी से धड़ल्ले से उठ रहा अवैध रेत, प्रशासन माफियाओं के आगे बेबस

देवेंद्र कुमार जैन, ड्रग इंस्पेक्टर: “हमने कंपनी के लाइसेंस को रद्द कर दिया है और उसके सभी गोदाम और कार्यालय सील कर दिए गए हैं। आम जनता से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध सिरप के बारे में तुरंत जानकारी दें।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here