CG News : 23वीं राज्य स्तरीय जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता का बलौदाबाजार में रंगारंग समापन

गौरी शंकर गुप्ता/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ एवं बलौदाबाजार जिला भारोत्तोलन संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय जूनियर (महिला-पुरुष) भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2025 का समापन बलौदाबाजार में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर तक अंबेडकर भवन (मांगलिक भवन), सिविल लाइन, बलौदाबाजार में आयोजित की गई थी।

इस ऐतिहासिक आयोजन में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, बस्तर, दुर्ग सहित तीन यूनिटों के लगभग 120 खिलाड़ी, कोच और मैनेजर ने हिस्सा लिया। यह बलौदाबाजार जिले में पहली बार इतनी भव्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता थी।

Read More : CG News : सुकमा में 150 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के समग्र विकास हेतु नीड असेसमेंट सर्वे शुरू

प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम:

  • महिला टीम चैंपियन: राजनांदगांव जिला – 192 अंक
  • महिला रनर-अप: दुर्ग जिला – 149 अंक
  • पुरुष टीम चैंपियन: रायपुर जिला – 197 अंक (लगातार 11वीं ऐतिहासिक जीत)
  • पुरुष रनर-अप: खेलो इंडिया सेंटर (KIC) – 179 अंक

एकल श्रेणी (बेस्ट लिफ्टर) परिणाम:

  • महिला बेस्ट लिफ्टर: कु. लुकेश्वरी साहू (रायपुर), 63 वेट कैटेगरी – 273.30 अंक
  • पुरुष बेस्ट लिफ्टर: श्री रितेश यादव (राजनांदगांव), 88 वेट कैटेगरी – 391.43 अंक

Read More : Bhopal News : मौत का गड्ढा, इंदौर-जबलपुर लिंक रोड का 100 मीटर हिस्सा भरभराकर धंसा…..

समापन समारोह:

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आनंद यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, एवं ब्लॉक स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री योगेश कटारिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा आने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन को सफल बनाने में बलौदाबाजार जिला भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष श्री नवनीत मिश्रा, सचिव श्री जयेश पंजवानी, संयुक्त सचिव कु. मेघा भगत, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव श्री राजेश जंघेल एवं कोषाध्यक्ष श्री नंदू जंघेल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री उत्तम कुमार साहू द्वारा किया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories