Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला: बीजेपी सरकार पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

0
120
Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र को मजबूत करने वाले संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है।

Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर किया जा रहा है। चुनाव आयोग, जिसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है, अब संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि भारत में न्याय दिलाने के लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका — ये तीन स्तंभ बनाए गए हैं, लेकिन यदि ये तीनों एक ही स्वर में बोलने लगें, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है।

Bhupesh Baghel : पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आयोग और जांच एजेंसियां बीजेपी के इशारों पर काम कर रही हैं। यहां तक कि जांच एजेंसियों के अधिकारी अब मारपीट जैसी हरकतों पर उतर आए हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को इसका स्वत: संज्ञान लेना चाहिए, और संबंधित अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए ताकि भविष्य में कोई अधिकारी न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का साहस न कर सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here