CG NEWS: नक्सलियों की साजिश नाकाम, 10 किलो का IED बम बरामद कर निष्क्रिय

धमतरी – नगरी थाना क्षेत्र के फरसिया–चंदनबाहरा मार्ग पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (DRG) और बीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो का कमांड टिफिन आईईडी बम बरामद किया और उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया।

जानकारी के अनुसार, एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा बलों को सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसे जांच के बाद शक्तिशाली IED बम पाया गया। यह बम नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।

Read More : CG News : राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण

बीडीएस टीम ने सतर्कता बरतते हुए बम को नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय किया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Read More : Jabalpur : जनादेश का अपमान रोकने के लिए शहर में कांग्रेस ने किया हस्ताक्षर अभियान

एसपी सूरज सिंह परिहार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आसपास कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories