Jabalpur : जनादेश का अपमान रोकने के लिए शहर में कांग्रेस ने किया हस्ताक्षर अभियान

VIKASH KHALKHO

जबलपुर – शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के रांझी ब्लॉक के तत्वावधान में आज “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा और जनता के मताधिकार के सम्मान के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया।

अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। नागरिकों ने हस्ताक्षर कर यह मांग की कि जनादेश का अपमान करने वाली सरकार को तत्काल सत्ता से हटाया जाए। रांझी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों, वार्डों और बाजारों से व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जनता अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ एकजुट है।

Read More : Gwalior : हाईकोर्ट ने श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष रेनू गर्ग के काम करने पर रोक को रखा यथावत

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा, “कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र की मजबूती और जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए संघर्षरत रही है। आज जब सत्ता में बैठे लोग जनमत की अवहेलना कर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, तब आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक आगे आकर इस अन्याय का विरोध करे। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान इसी भावना के तहत प्रारंभ किया गया है, जिससे जनता को यह एहसास हो कि उसकी आवाज ही असली ताकत है।”

अभियान में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्थानीय सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग और नागरिक समूहों ने भी कांग्रेसजनों के साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

Read More : MP News : भयंकर बाइक दुर्घटना : 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बाइक जलकर खाक

कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए:

  • “लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ”
  • “वोट की चोरी नहीं चलेगी”
  • “जनता के हक पर डाका नहीं चलेगा”

शहर कांग्रेस कमेटी ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान आगामी दिनों में जबलपुर जिले के अन्य ब्लॉकों में भी चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक थे: आलोक मिश्रा, चिंटू चौकसे, विजय जैन, चुन्ना, रविंद्र कुशवाहा, शिव यादव, राजेश यादव, आशुतोष वत्स, जग्गू विश्वकर्मा, संजू ठाकुर, मोहन सिंह, अनिल शर्मा, निर्मल जैन, नेम सिंह, रमेश, रोहित, राजेंद्र मिश्रा, हुकुमचंद जैन, टीटू, जगदीश, सुभाष पटेल, मधु पाल सिंगर, राकेश चक्रवर्ती, श्रीमती मोनिका सिंह, श्रीमती शांति बाई, अनुपम विश्वकर्मा, अशोक बर्मन, अजय पटेल, सुरेंद्र पटेल, सुभाष पटेल, गोविंद अनिल सोनकर, राजेश श्रीवास, गौरैया यादव, चंदन चौधरी, संत कुमार कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, अनिल यादव, आनंद यादव, श्यामसुंदर, करी राजकुमार, सोनी, अर्पित सोनकर, राजू कनौजिया, जमुना प्रसाद, रतन यादव, बसंत, बेन आदि।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *