CG CRIME : नयापारा पंचशील नगर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

0
141

दुर्ग। दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापारा पंचशील नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। घटना स्थल से बिना नंबर की एक दुपहिया वाहन बरामद हुई है, जिससे पुलिस को शक है कि यह वाहन मृतक या हत्यारे का हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, घटना स्थल एक खाली भूखंड है, जहां सुबह लोगों ने युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या भारी पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी।

Read More : MP News : दीपावली से पहले जबलपुर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

Read More : CG News : RSS के 100वें शताब्दी वर्ष पर बलरामपुर में निकाला भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ किया कार्यक्रम सफल

पुलिस ने कहा कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से हत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here