CG News : एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना को मिला नेशनल अवार्ड, पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय योगदान

0
178

फकरे आलम खान/बैलाडीला – बचेली। एनएमडीसी की वृहद एवं महत्वपूर्ण लौह अयस्क खान किरंदुल कॉम्प्लेक्स को पर्यावरणीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए फेम नेशनल अवार्ड-2025 समारोह में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

परियोजना की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उप महाप्रबंधक (पर्यावरण) श्री अवनीश शर्मा ने ग्रहण किया। तत्पश्चात 10 अक्टूबर 2025 को यह अवार्ड परियोजना प्रमुख श्री रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक को सौंपा गया।

Read More : CG News : पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने दी शुभकामनाएं

किरंदुल परियोजना ने उनके कुशल नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इनमें खदानों, आवासीय कॉलोनियों और पार्कों में वृहद वृक्षारोपण, हरियाली संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता अभियान प्रमुख हैं। इन प्रयासों के माध्यम से परियोजना ने पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई है।

अवार्ड प्राप्ति के अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री रवीन्द्र नारायण ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे एनएमडीसी परिवार की मेहनत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

Read More : MP NEWS : भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का हमला — “बच्चों की मौत सरकार की लापरवाही नहीं, गैर-इरादतन हत्या है”

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के.पी. सिंह, महाप्रबंधक (खनन) एस.के. कोचर तथा उप महाप्रबंधक (एमपी) डी.आर. वेंकटेश्वरलू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here