IPL 2026 Auction : CSK और RR में बड़े बदलाव की संभावना, दीपक हुड्डा और संजू सैमसन रिलीज हो सकते हैं

0
119

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 ऑक्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2026 का ऑक्शन लगभग 13 से 15 दिसंबर के बीच आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, बीसीसीआई की गवर्निंग काउंसिल ने अभी तक शेड्यूल की औपचारिक घोषणा नहीं की है।

टीमों के लिए प्लेयर रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर तय की गई है। इस तारीख तक सभी फ्रेंचाइज़ियों को उन खिलाड़ियों के नाम बीसीसीआई को देना होंगे जिन्हें वे ऑक्शन से पहले रिटेन करना या रिलीज करना चाहती हैं। इस प्रक्रिया के बाद ही टीमों में बड़े बदलाव की योजना तय होगी। फिलहाल इस समय बड़े बदलाव की संभावना कम है, सिवाय चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के, जो पिछले सीजन में पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रहे थे।

Read More : CG News : बालोद की महिलाओं ने लगाई मुख्यमंत्री से अपील : रीपा इकाई चालू कर हमें जीने दें

चेन्नई सुपर किंग्स की रिलीज लिस्ट में दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवोन कॉनवे के नाम शामिल होने की संभावना है। पांच बार की IPL चैम्पियन CSK के पास आर अश्विन के रिटायर होने के बाद 9.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट पहले ही उपलब्ध हो चुका है।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की रिलीज लिस्ट में संजू सैमसन सबसे ऊपर हो सकते हैं। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा को रिलीज करने की योजना भी चर्चा में थी, लेकिन कुमार संगकारा के हेड कोच बनने के बाद इस योजना में बदलाव संभव है।

Read More : नान घोटाले पर हाईकोर्ट का आखिरी वार, CBI जांच की मांग खारिज, अब ट्रायल कोर्ट में खुलेगा बचे हुए मगरमच्छों का राज

टी नटराजन, मिचेल स्टार्क, आकाश दीप, मयंक यादव, डेविड मिलर और अन्य खिलाड़ी नई फ्रेंचाइज़ियों की तलाश में हो सकते हैं। वेंकटेश अय्यर, जो पिछली नीलामी में तीसरे सबसे महंगे खरीदे गए खिलाड़ी थे और कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, का भी ऐसा ही मामला है।

सूत्रों के अनुसार, कैमरन ग्रीन इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं। कंगारू ऑलराउंडर पिछली नीलामी चोट के कारण मिस कर चुके थे, इसलिए इस बार उन्हें बड़ी कीमत मिल सकती है।

IPL ऑक्शन की जगह अभी तक तय नहीं हुई है। पिछली दो नीलामी विदेशी धरती पर हुई थीं – 2023 में दुबई और 2024 में जेद्दा (सऊदी अरब)। हालांकि, इस बार मिनी ऑक्शन भारत में भी हो सकता है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है।

Share The News
Previous articleअजब-गजब : 8 जिंदा मेंढक आखिर क्यों निगल गई महिला…
Next articleMP Weather Update : 10 दिन पहले सर्दी की दस्तक! राजगढ़ सबसे ठंडा, 12 जिलों से मानसून विदा…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here