ग्वालियर में खाकी पर हमला : नाइट गश्त कर रहे पुलिस आरक्षक को बदमाशों ने पीटा…

0
125
ग्वालियर में खाकी पर हमला
ग्वालियर में खाकी पर हमला

ग्वालियर। ग्वालियर में बदमाशों की दादागिरी एक बार फिर देखने को मिली है, जहाँ उन्होंने खाकी पर हाथ उठाया है। जनकगंज थाना क्षेत्र में नाइट गश्त कर रहे एक पुलिस आरक्षक के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की।

READ MORE : Rewa News : रीवा में कार सेवक सम्मान और भव्य भरत मिलाप समारोह, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मोदी को बताया बलिदान का सार्थक साधक…

घटना तब हुई जब जनकगंज थाना पुलिस वाहन पर तैनात आरक्षक का बदमाशों की गाड़ी से टकराने को लेकर विवाद हो गया। मामूली विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने आरक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

आरक्षक के साथ मारपीट का यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने और शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। यह घटना शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

READ MORE : Bhopal News : सुबह-सुबह कैटरिंग की दुकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर समेत सारा सामान जलकर खाक…

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here