HomeMadhya Pradeshछिंदवाड़ा में 20 बच्चों की मौत के बाद सक्रिय हुई प्रदेश सरकार,...

छिंदवाड़ा में 20 बच्चों की मौत के बाद सक्रिय हुई प्रदेश सरकार, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए सिरप पर जारी हुई नई एडवाइजरी

Date:

Related stories

रीवा: छिंदवाड़ा में कोल्डड्रिफ कफ सिरप पीने से 20 बच्चों की मौत के बाद प्रदेश सरकार हरकत में आ गई है। सरकार ने राज्यभर के सभी चिकित्सकों को एक विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसमें बाल्य एवं शिशु रोग विभाग से जुड़े डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि 0 से 2 वर्ष के बच्चों को किसी भी प्रकार का सिरप न दिया जाए। वहीं, 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों को सिरप केवल चिकित्सक की निगरानी में ही दिया जा सकेगा।

संजय गांधी अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि शासन से एडवाइजरी प्राप्त होने के बाद पीडियाट्रिक विभाग में गाइडलाइन का सर्कुलेशन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों को गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुखद घटना दोबारा न हो।

 

 

 

 

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here