कफ़ सिरप कांड : भोपाल: कफ़ सिरप मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल तमिलनाडु की फैक्ट्री ही नहीं, बल्कि दो अन्य फैक्ट्रीज़ की दवाओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन फैक्ट्रीज़ में अमानवीय और खतरनाक चीज़ें पाई गई हैं।
READ MORE : MP News : रीवा : 11 बच्चों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन, ड्रग इंस्पेक्टर ने औचक निरीक्षण किया
कफ़ सिरप कांड : उन्होंने कहा कि इस मामले में फैक्ट्री राज्य की सरकार और केंद्र सरकार को भी लिखा गया है और लापरवाह अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि कोई भी सरकारी अमला कहीं भी लापरवाही करेगा, उसकी सख्त कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुखद बताया और कहा कि छोटे बच्चों के साथ इस तरह की घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वे आज छिंदवाड़ा का दौरा करेंगे।
READ MORE : MP News : छिंदवाड़ा: किडनी फेल से बच्चों की मौत, सीएम मोहन यादव पहुंचे, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त











