Wednesday, May 20, 2026
36.1 C
Raipur

CG News : दंतेवाड़ा: तहसील साहू संघ का निर्विरोध निर्वाचन, वैभव चंदन बने अध्यक्ष

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मार्गदर्शन में और जिला साहू संघ के निर्देशन में तहसील साहू संघ दंतेवाड़ा का निर्वाचन कार्य आज सम्पन्न हुआ। इससे पहले पिछले दो कार्यकालों से अध्यक्ष के पद पर रहे नरेंद्र साहू ने अपनी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की।

निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन जिले से नियुक्त पर्यवेक्षक दिनेश साहू और पुहुप साहू के नेतृत्व में हुआ। जिला उपाध्यक्ष ढाल साहू, जिला महासचिव ओम साहू, राम गुलाल साहू, देवेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read More : Bihar News : बिहार चुनाव में ‘बुर्का बनाम घूंघट’ विवाद, मंत्री कृष्णनंदन पासवान का बयान गरमाया सियासत

इस निर्वाचन में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। तहसील अध्यक्ष के पद पर वैभव चंदन, उपाध्यक्ष (पुरुष) श्री नोहर साहू, उपाध्यक्ष (महिला) श्रीमती लक्ष्मी सार्वा, संगठन सचिव (पुरुष) कृष्ण कुमार साहू और संगठन सचिव (महिला) श्रीमती अनिता साहू निर्वाचित हुए। निर्वाचन के पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया।

शपथ ग्रहण के बाद जिला पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मीठा खिलाकर नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र साहू को उनके दो कार्यकालों के सफल संचालन और उल्लेखनीय कार्यों के लिए साल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

Read More : नए अवतार में आ रही Hyundai Venue : Creta जैसा बोल्ड लुक, ADAS सहित कई बड़े फीचर्स होंगे अपडेट

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी और निर्वाचन पर्यवेक्षक भी सम्मिलित हुए और सभी को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर सभी ने भोजन ग्रहण किया और नवीन कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories