Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP News : मध्यप्रदेश कांग्रेस: पटवारी ने कहा, संगठन और विचारधारा के...

MP News : मध्यप्रदेश कांग्रेस: पटवारी ने कहा, संगठन और विचारधारा के अनुसार चलना जरूरी, अनुशासनहीन पर होगी कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के विवाद को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सफाई दी है। पटवारी ने कहा कि अब जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया स्थानीय नेताओं के हाथ में नहीं है, बल्कि सर्वे और संगठन की लीडरशिप के आधार पर निर्णय लिया जाता है।

उन्होंने दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, कमलेश्वर पटेल और अरुण यादव के बयानों को सकारात्मक बताया। पटवारी ने कहा कि कमलेश्वर पटेल द्वारा जूते के मुद्दे पर और अरुण यादव द्वारा विचारधारा पर कही गई बातें पार्टी को मजबूत करने वाली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस गुटबाजी को खत्म कर संगठन और नेताओं को एकजुट करेगी और 100 फीसदी कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया।

Read More : CG Politics : ननकी राम कंवर के हाउस अरेस्ट पर टीएस सिंहदेव का तीखा बयान, बोले – केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी में पूर्व गृहमंत्री को नजरबंद करना दुर्भाग्यपूर्ण

पटवारी ने मीडिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया अक्सर कांग्रेस की छोटी-सी बात को बड़ा बना देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन और विचारधारा के अनुसार चलना जरूरी है और अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More : Rajnandgaon News : शिक्षकों के WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल, DEO ने 5 शिक्षकों को भेजा नोटिस…

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के अंदर गुटबाजी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के बीच स्थिति मार्च 2026 तक बदल सकती है। उन्होंने दावा किया कि दिग्विजय सिंह की योजनाएं पूरी तरह सफल नहीं हो पाईं और जयवर्धन का विस्तार गुना में ही अटका हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here