HomeChhattisgarhAmit Shah : मुरिया दरबार में अमित शाह ने की बड़ी घोषणा:...

Amit Shah : मुरिया दरबार में अमित शाह ने की बड़ी घोषणा: 2031 तक होगा बस्तर सर्वसुविधायुक्त, युवाओं से की नक्सलियों से दूरी बनाए रखने की अपील

Date:

Related stories

Amit Shah : जगदलपुर : जगदलपुर में भारी बारिश के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सिरहसार भवन पहुंचे, जहां मुरिया दरबार में शामिल हुए और मांझी चालाकी मेम्बरों से मुलाकात की।

Amit Shah : मुरिया दरबार में अमित शाह ने कहा कि 2031 तक बस्तर के हर गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही हर घर में बिजली, पानी, सड़क और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा हर व्यक्ति के बैंक खाते खुलवाए जाएंगे और मुफ्त राशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बस्तर का हर गांव सर्वसुविधायुक्त होगा।

Amit Shah : अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर कहा कि हिंसा से किसी का भला नहीं होता। उन्होंने बताया कि नक्सल मुक्त गांव को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे और बस्तर में नक्सल हिंसा समाप्त होने के बहुत करीब है। शाह ने यह भी कहा कि 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा किया जाएगा। साथ ही युवाओं से अपील की कि वे नक्सलियों से जुड़ने से बचें और शांतिपूर्ण जीवन अपनाएं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here