Pandit Dhirendra Shastri : रायपुर में आज से लगेगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, 8 अक्टूबर तक चलेगी हनुमंत कथा, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 5 हजार बाउंसर

Sanjay Sahu
Pandit Dhirendra Shastri

Pandit Dhirendra Shastri : रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आध्यात्म और आस्था का विशेष आयोजन देखने को मिलेगा। गुढियारी इलाके में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे और हनुमंत कथा का वाचन करेंगे। आयोजन में प्रदेशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Pandit Dhirendra Shastri : सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस बल के साथ-साथ 5 हजार बाउंसर भी तैनात किए गए हैं। पूरे आयोजन स्थल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

 

 

Pandit Dhirendra Shastri : यह आयोजन ‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के तत्वावधान में समाजसेवी चंदन और बसंत अग्रवाल की अगुवाई में किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं – जैसे पंडाल, भंडारा, सुरक्षा, यातायात और बैठने की व्यवस्था – एक समर्पित कार्यालय से संचालित की जाएंगी। आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर को पूजन-अर्चन के साथ की गई थी।

Pandit Dhirendra Shastri : श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए 200 नि:शुल्क ई-रिक्शा चलाए जाएंगे, जिससे वे आसानी से कथा स्थल तक पहुंच सकें। रोजाना सुबह 10 बजे और रात 9 बजे नि:शुल्क भोजन (भंडारा) की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन के दौरान 8 हजार से अधिक सेवक श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहेंगे।

Pandit Dhirendra Shastri : वाहनों की पार्किंग के लिए साइंस कॉलेज मैदान, कोटा मैदान और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित मैदान में जगह निर्धारित की गई है। कथा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कौशल्या देवी साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित कई मंत्री, विधायक, निगम और मंडल के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से रायपुर के लिए एक विशेष अवसर बन गया है, जहां श्रद्धालु अध्यात्म और सेवा भाव से जुड़ेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *