CG NEWS : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार देर रात एक गंभीर घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अशोक नगर के दुर्गा मंदिर में एक युवक द्वारा कथित रूप से शिवलिंग पर पेशाब किए जाने की खबर सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
CG NEWS : जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान अशरफ खान के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने मंदिर परिसर में जाकर शिवलिंग के साथ आपत्तिजनक हरकत की, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
CG NEWS : हालात तब और बिगड़ गए जब गुस्साई भीड़ ने पास की मुस्लिम बस्ती की ओर रुख किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वहां पथराव और तोड़फोड़ की गई, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बस्ती के लोग डरे और सहमे हुए हैं, और पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
CG NEWS : घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश की। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया और फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, और मामले की जांच जारी है।
CG NEWS : स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती और दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अफवाहों से बचने और संयम बरतने की भी अपील की गई है, ताकि किसी और अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में तनाव और डर का माहौल अभी भी कायम है।









