Thursday, May 14, 2026
28.1 C
Raipur

Dongargarh News : मां बमलेश्वरी मंदिर में हादसा, ड्यूटी के दौरान आदिवासी युवक की मौत, प्रबंधन पर उठे सवाल

Dongargarh News : डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के दौरान एक दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है। मंदिर के ऊपरी हिस्से में स्थित ज्योति कलश कक्ष में ड्यूटी कर रहे आदिवासी युवक शीतल मंडावी (38 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह हादसा 30 सितंबर की रात करीब 2 बजे हुआ, जब वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। शीतल घोटिया गांव का निवासी था और हर साल नवरात्रि में मंदिर की सेवा में लगा रहता था।

 

READ MORE  : CG news : घरघोड़ा में महिला मंडली ने नवरात्रि पर किया ‘सिंदूर खेला’ का आयोजन

Dongargarh News : बताया जा रहा है कि हजारों जलते ज्योति कलशों से बने धुएं और गर्मी के कारण शीतल को सांस लेने में परेशानी हुई। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि जब मंदिर में रोपवे की सुविधा उपलब्ध है, तो बीमार शीतल को उसी रास्ते से नीचे क्यों नहीं लाया गया? जानकारी के अनुसार, उसे सीढ़ियों के कठिन रास्ते से नीचे लाया गया, जिससे काफी देर हो गई। कई लोगों का मानना है कि अगर उसे समय रहते रोपवे से नीचे लाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी।

Dongargarh News : इस हादसे के बाद मंदिर ट्रस्ट और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि इस घटना की जानकारी को कई दिनों तक दबाने की कोशिश की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल से संपर्क करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे लोगों का संदेह और गहरा गया। वहीं ट्रस्ट के मंत्री महेंद्र परिहार का कहना है कि रात में शीतल की तबीयत बिगड़ने पर मौजूद डॉक्टर ने ऑक्सीजन दी और उसे स्ट्रेचर से सीढ़ियों के जरिए नीचे भेजा गया क्योंकि उस समय रोपवे बंद था और कर्मचारी जा चुके थे।

Dongargarh News : परिहार ने यह भी बताया कि इस बार मंदिर में 7,901 ज्योति कलश जलाए गए थे और उनकी देखभाल के लिए 200 लोगों की टीम तैनात थी। उन्होंने कहा कि ज्योति कक्ष में वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन लगातार चलते रहते हैं और सभी कर्मचारियों का बीमा भी कराया गया है। बावजूद इसके, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुचिता श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि शीतल की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

Dongargarh News : इस घटना को लेकर गोंड समाज में भारी नाराज़गी है। समाज के लोगों का कहना है कि अगर शीतल की जगह कोई वीआईपी होता, तो उसे सीढ़ियों से नीचे नहीं उतारा जाता। उनका मानना है कि यह हादसा मंदिर ट्रस्ट की लापरवाही का नतीजा है। समाज ने मांग की है कि शीतल के परिवार को उचित मुआवज़ा और उसकी पत्नी को मासिक पेंशन दी जाए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2021 में हुए रोपवे हादसे में एक युवक की मौत पर ट्रस्ट ने पांच लाख रुपये मुआवज़ा और पेंशन दी थी। अब वही न्याय शीतल मंडावी के परिवार के लिए भी मांगा जा रहा है।

Dongargarh News : यह घटना न सिर्फ एक दुखद हादसा है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि नवरात्र जैसे बड़े पर्व में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन ने क्या ठोस इंतज़ाम किए हैं। मां बमलेश्वरी मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब यह घटना आस्था की जगह चिंता और आक्रोश को जन्म दे रही है। स्थानीय लोगों और समाज की मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Tamannaah Bhatia :“बाबा बुलाते हैं तभी आना होता है”...महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुईं तमन्ना भाटिया

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews  IndiaNews

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें TodayNews IndiaNews

PM Modi :  PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

PM Modi : PM मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील? जानिए क्या बोले व्यापारी

Latest YouTube Shorts

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

पुलिस पर ही लूट के आरोप!  पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

पुलिस पर ही लूट के आरोप! पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

झोला भरके खरीदारी करनी है तो पहुंच जाइए... यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

पेपर लीक के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कॉलेज गेट बना प्रदर्शन स्थल

neet-paper-leak-protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली...

Related Articles

Popular Categories