Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Baba Bageshwar : 4 से 8 अक्टूबर तक रायपुर में गूंजेगी हनुमंत...

Baba Bageshwar : 4 से 8 अक्टूबर तक रायपुर में गूंजेगी हनुमंत कथा, इस दिन होगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, जानिए पूरी डिटेल

Baba Bageshwar
Baba Bageshwar

Baba Bageshwar :रायपुर: राजधानी रायपुर में आध्यात्मिकता और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। गुढ़ियारी क्षेत्र में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक दिव्य दरबार आयोजित करेंगे। इस दौरान वे हनुमंत कथा का पाठ करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

READ MORE : Ravana Dahan 2025 : करेली में आज होगा 51 फीट ऊँचे रावण का दहन, परंपरा को देखने उमड़ेगा जनसैलाब….

Baba Bageshwar :कार्यक्रम के लिए ‘स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के तत्वावधान में समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए विशाल पंडाल, भंडारा, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Baba Bageshwar :आयोजन कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Baba Bageshwar :14 सितंबर को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम कार्यालय का शुभारंभ किया गया। आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यालय पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं का केंद्र बिंदु होगा। यहीं से सभी व्यवस्थाओं का संचालन और समन्वय किया जाएगा।

Baba Bageshwar :व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Baba Bageshwar :कार्यालय उद्घाटन के बाद एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंडाल निर्माण, भोजन, जल, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। सेवादारों को उनकी भूमिका के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 

Baba Bageshwar :सभी वर्गों का मिल रहा सहयोग

 

Baba Bageshwar :बसंत अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन को लेकर समाज के सभी वर्गों से भरपूर सहयोग मिल रहा है। आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए संपूर्ण समाज सक्रिय रूप से जुटा है।

 

Baba Bageshwar :पुलिस प्रशासन भी सक्रिय

 

Baba Bageshwar :आयोजन स्थल और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एडिशनल एसपी लखन पटले सहित पुलिस अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया। पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Baba Bageshwar :आयोजकों की अपील

 

Baba Bageshwar :आयोजकों का कहना है कि यह छत्तीसगढ़वासियों के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक अवसर है। उनका लक्ष्य है कि कथा में आने वाले हर श्रद्धालु को एक सुरक्षित, व्यवस्थित और दिव्य अनुभव प्राप्त हो।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here