रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता हेमंत चंद्राकर ने बीती रात कोतवाली थाने में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में चंद्राकर ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
READ MORE : Narayanpur News : अबूझमाड़ एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता, भारी हथियार और विस्फोटक जब्त…
हेमंत चंद्राकर के अनुसार, वे 29 सितंबर को सुबह 10.30 बजे ईडी रायपुर कार्यालय पहुंचे। पूछताछ रात 8.30 बजे तक चली और इसके बाद उन्हें अगले दिन पुनः उपस्थित होने के लिए कहा गया। चंद्राकर का कहना है कि पूछताछ के दौरान उन्हें दबाव डाला गया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य नेताओं के खिलाफ गवाही दें।
READ MORE : Sharadiya Navratri 2025 Day 8 : आज अष्टमी, जानिए मां महागौरी की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ईडी अधिकारियों ने जानबूझकर उनके परिवार को भी उत्पीड़ित किया और अवैध तरीके से बयान लेने का प्रयास किया। हेमंत चंद्राकर ने थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। इस मामले ने राजधानी में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है और ईडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।











