Narayanpur News : अबूझमाड़ एंटी-नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता, भारी हथियार और विस्फोटक जब्त…

Parivesh
Narayanpur News

Narayanpur News : नारायणपुर। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में अबूझमाड़ के घने जंगलों में एक बड़े ऑपरेशन में जवानों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मोहनार-तोयापारा मार्ग पर नक्सलियों का एक डंप पाया गया, जहाँ से भरमार बंदूकें, प्रेशर कूकर बम, बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।

READ MORE : Sharadiya Navratri 2025 Day 8 : आज अष्टमी, जानिए मां महागौरी की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती

Narayanpur News : जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई धनोरा थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को की गई। बीडीएस टीम ने आईईडी होने की आशंका पर इलाके की सर्चिंग की। बरामदगी स्थल के आसपास नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी की सक्रियता भी सामने आई।

इस ऑपरेशन में जिला बल, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की “ई” समवाय टीम और थाना धनोरा के जवान शामिल थे। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह सफलता नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा झटका साबित होगी।

READ MORE : आज का राशिफल : सितारों की चाल बताएगी भाग्य का हाल…पढ़े दैनिक राशिफल

बरामद सामग्री:

  1. बारूद

  2. प्रेशर कूकर बम

  3. मल्टीमीटर

  4. भरमार बंदूक

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *