Wednesday, August 26, 2026
Home National ED बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार, 1xBet मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खिलाड़ियों...

ED बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार, 1xBet मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खिलाड़ियों और अभिनेताओं की करोड़ों की संपत्ति होगी अटैच…

ED बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार
ED बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार

नई दिल्ली। ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) जल्द बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। एजेंसी ने खिलाड़ियों और अभिनेताओं से जुड़े करोड़ों की संपत्तियों को अटैच करने की तैयारी शुरू कर दी है। ED की जांच में पाया गया कि एंडोर्समेंट फीस से खरीदी गई संपत्तियां अपराध की आय (Proceeds of Crime) से अर्जित की गई थीं। वहीं, कुछ संपत्तियां विदेश में होने की भी आशंका जताई जा रही है।

READ MORE : Electricity Regulatory Commission : आंध्र प्रदेश डिस्कॉम की बचत से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 13 पैसे प्रति यूनिट हिसाब से लौटेगा पैसा

जांच में शामिल बड़े नाम

इस मामले में क्रिकेटर्स युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन के साथ ही अभिनेता सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हजरा से पूछताछ हो चुकी है। उर्वशी रौतेला को भी बुलाया गया था, लेकिन वह विदेश में होने के कारण पेश नहीं हुईं।

मनी लॉन्ड्रिंग और ऑनलाइन गेमिंग का कनेक्शन

1xBet पर 22 करोड़ भारतीय यूजर्स हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगाया है। ED की जांच में सामने आया है कि यह ऐप सट्टा खेलने की लत को बढ़ावा देता है और इसके प्रचार में मशहूर हस्तियों की भागीदारी बच्चों और युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

READ MORE : CG News : बेमेतरा पुलिस ने पकड़ा पोल्ट्री फार्म चोर गिरोह, मोटरसाइकिल और कैरेट सहित सामान बरामद

1xBet क्या है?

वनएक्सबेट (1xBet) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है, जो लगभग 18 साल से इस बिजनेस में सक्रिय है। ऐप और वेबसाइट 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं और उपयोगकर्ता इस पर दांव लगा सकते हैं। केंद्र सरकार ने अब इस तरह के ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सख्ती की है।

जांच एजेंसी का फोकस

ED का फोकस केवल एंटरटेनमेंट या खेल जगत तक सीमित नहीं है। एजेंसी यह पता लगाने में लगी है कि इन ऐप्स के प्रचार में कौन-कौन शामिल थे, भुगतान कैसे किया गया, और क्या इसमें हवाला या मनी-लॉन्ड्रिंग का कोई संबंध था।

यह मामला अब बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों, अभिनेताओं और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, और ED जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here