CG News : बेमेतरा पुलिस ने पकड़ा पोल्ट्री फार्म चोर गिरोह, मोटरसाइकिल और कैरेट सहित सामान बरामद

VIKASH KHALKHO

जीतू गुप्ता/बेमेतरा। देवकर चौकी के अंतर्गत आने वाले वेंकट रमन पोल्ट्री फार्म, लालपुर में चोरी की वारदात सामने आई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जीवन धुर्वे (26 वर्ष, मध्य प्रदेश निवासी), गोविंद दीप और रविशंकर मनहारी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि चोरी की गई संपत्ति में 2 नग कैरेट, 4 नग फ्रेम और एक मोटरसाइकिल (होंडा साइन) शामिल थी। इन सामानों की अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000 रुपए बताई जा रही है। चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए इरफान बेग उर्फ सोनू नामक व्यक्ति के पास परिवहन किया गया था।

Read More : Electricity Regulatory Commission : आंध्र प्रदेश डिस्कॉम की बचत से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 13 पैसे प्रति यूनिट हिसाब से लौटेगा पैसा

देवकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस आरोपियों से बाकी विवरण हासिल कर रही है।

Read More : कोरोना योद्धा राजीव उपाध्याय को न्याय : हाईकोर्ट ने सरकार को मुआवजा देने का दिया आदेश…

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति की सुरक्षा में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी स्थानीय थाना को दें।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *