Monday, September 14, 2026
Home National पाकिस्तान का तमाशा जारी, सीजफायर तोड़ फिर किया हमला

पाकिस्तान का तमाशा जारी, सीजफायर तोड़ फिर किया हमला

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच 86 घंटे के संघर्ष के बाद शनिवार शाम 5 बजे घोषित युद्धविराम महज चार घंटे भी नहीं टिक पाया। जम्मू-कश्मीर के अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा सेक्टरों में पाकिस्तान ने भारी तोपखाने से गोलाबारी कर दी, जबकि बारामुला में ड्रोन हमले की खबरों ने हालात और गंभीर कर दिए। इस उल्लंघन से सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ गया है और भारतीय सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच राजस्थान के बाड़मेर में लगातार पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, श्रीनगर, पंजाब के बरनाला और मुक्तसर में संदिग्ध गतिविधियों के चलते टोटल ब्लैकआउट कर दिया गया है। बरनाला में इमरजेंसी सायरन बजने से लोगों में दहशत फैल गई, जबकि प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है।

Also Read- https://nishaanebaz.com/pakistan-broke-the-ceasefire-just-four-hours-after-the-ceasefire-drone-attack-and-heavy-shelling-in-jammu-and-kashmir/

India Pakistan War: भारतीय सेना, बीएसएफ और एयर डिफेंस यूनिट्स पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। गृह मंत्रालय ने हालात की समीक्षा के लिए इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। सूत्रों का मानना है कि पाकिस्तान की यह कार्रवाई संवेदनशील ठिकानों की जासूसी और सीमाओं पर तनाव फैलाने की साजिश हो सकती है। श्रीनगर और मुक्तसर में एहतियातन बिजली काटी गई ताकि संभावित ड्रोन या साइबर हमलों से बचाव किया जा सके। फिलहाल, सेना और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और ब्लैकआउट के दौरान सैन्य संचार और राडार सिस्टम लगातार निगरानी कर रहे हैं। इन घटनाओं ने भारत-पाक सीमा पर फिर से तनाव को चरम पर ला दिया है।

Also Read- https://nishaanebaz.com/blackout-in-barmer-barnala-srinagar-and-muktsar-emergency-alert-issued/

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here